ट्वीटर पर मेरा अनुसरण करें!

बृहस्पतिवार, 23 फरवरी 2012

तुम भी अपना मतलब निकाल लो

धोखेबाजों की कमी नही है इस जहान में, 
हो सके तो तुम भी अपना मतलब निकाल लो|

मुझे तेरी हार जीत से क्या मतलब,
किसी तरह तेज भाग कर खुद को निकाल लो|

सभी धोखेबाज आज बन गए हैं रहनुमा..
ईमानदार बनना है तो चिल्ला कर अपना गला फाड़ लो|

भारत  माँ कराहती रहती है, अनसुना कर दिल को,
खुद को पुराने जमींदारों, नबाबों, अंग्रेजों, मुगलों सा ढाल लो|

किसी की चीखने की आवाज पर मत जाना,
मानवता नही खुद की सोचो! डरो! अब अपने अपने घरों को भाग लो|

जब मन आये सोने का नाटक करो...
जब खुदपर बन आये तो तुरंत जाग लो|
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...