ट्वीटर पर मेरा अनुसरण करें!

शनिवार, 26 जून 2010

जा आगे को बढ़ता जा

जा आगे को बढ़ता जा, जा आगे को बढ़ता जा|

आगे को बढ़ता जा प्यारे पीछे मूड़ना कभी नही|
पीछे मुड़ना कायरता है, रुकना झुकना कभी नहीं||

शोक मनाते कायर जीते, जश्न मानते चलते वीर|
नतमश्तक हो कायर जीते, सर उँचा कर जीते वीर||

गर्व करो अपने उपर की बना मिला है रास्ता|
भला कहो उनलोगों को जिन्होंने बनाया रास्ता||

मंज़िल अब कोई दूर नहीं है|
जा पर्वत पर चढ़ता जा|
जा आगे को बढ़ता जा, जा आगे को बढ़ता जा|


1 टिप्पणी:

  1. आपकी टिप्पणी शानदार है लगे रहिए देश सेवा मे

    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं