ट्वीटर पर मेरा अनुसरण करें!

मंगलवार, 14 दिसंबर 2010

शत शत नमन!

जो रहे अविचल,
संघर्ष किये,
जो अटल रहे इरादों पर,
माँ से किये अपने वादों पर,
लुटा दिए अपने तन मन,
करो उन्हें नमन|

विपदा की घडी को भाप गये,
उन्हें पता था जान की जोखिम
फिर भी जिनके नम न हुए नयन,
सदा ही बढ़ते रहे कदम,
करो उन्हें नमन|

जिनके बच्चे अब भी भूखे हैं,
माँ- वधु, बहने जिनकी हों अबला,
जिनके शौर्य के बल पर
टिका है अपना जन गन मन,
करो उन्हें नमन|

जिन पर गर्व हमें है अब भी,
शर्म है तो इस राजनीति से,
जिनके लहू ने सींचा भारत भू को,
जिन्होंने तन मन धन,
सब किया राष्ट्र को अर्पण,
करो उन्हें नमन|


14 टिप्‍पणियां:

  1. सैनिकों के प्रति सच्ची श्रन्धांजलि //

    जवाब देंहटाएं
  2. है नमन उनको जिनके सामने बौना हिमालय...बहुत खूब चंदन जी...जारी रहिए...

    जवाब देंहटाएं
  3. इस नए और सुंदर से चिट्ठे के साथ हिंदी ब्‍लॉग जगत में आपका स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    जवाब देंहटाएं
  4. सैनिकों के प्रति और देश को आज़ाद करने में हुए सभी शहीदों को नमन ..

    जवाब देंहटाएं
  5. चन्दन जी जवानों को समर्पित बहुत ही अच्छी कविता .येहा तो शहीदों की शहादत को भूल जाना हमारी फितरत में है... मगर अच्छी लगी आपकी ये कविता..

    आपका स्वागत है इस लिंक पर.............
    फर्स्ट टेक ऑफ ओवर सुनामी : एक सच्चे हीरो की कहानी

    जवाब देंहटाएं
  6. भावों से ओत प्रोत बहुत सुन्दर रचना!
    शत शत नमन!

    जवाब देंहटाएं
  7. राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति। शत शत नमन्।

    जवाब देंहटाएं
  8. वंदना जी मेरे ब्लॉग पे आने के लिए और अपने सुन्दर विचारों से अवगत कराने एवं मेरा उत्साहवर्धन करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  9. बबन पाण्डेय जी उत्साहवर्धन करने के लिए आपको धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  10. विवेक जी, संगीता पूरी जी, संगीता स्वरुप जी, उपेन्द्र उपेन जी, अनुपमा पाठक जी आप सबों ने मेरी कविता को पढ़ा, और अपने बहुमूल्य विचारों से अवगत करा कर आप सबों ने मेरा उत्साह वर्धन किया है| आप सबों को बहुत बहुत धन्यवाद|

    जवाब देंहटाएं
  11. उन सभी वीर जवानों को शत- शत नमन जिनके हम कर्जदार है ...!

    जवाब देंहटाएं
  12. राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति।
    आभार

    नववर्ष 2011 की हार्दिक शुभकामनाएँ.

    'सी.एम.ऑडियो क्विज़'
    हर रविवार प्रातः 10 बजे

    जवाब देंहटाएं
  13. राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति। शत शत नमन्।

    जवाब देंहटाएं